September 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
स्टिंग वीडियो के बाद परिवहन कार्यालय में हड़कंप, डीटीओ बोले – आधारहीन वीडियो से भयादोहन की आशंका, भ्रष्टाचार पर शिकायत के लिए कलेक्टर से संपर्क का रास्ता खुलाबाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी,मुख्यमंत्री की पहल पर पूनम को मिली पुस्तकें और नया टेबलेटदीदी के गोठ सीएम साय ने दीदियों को प्रेरित किया, स्व-सहायता समूहों की सफलता की कहानियाँ बनी मिसालकोरबा में रेल्वे कर्मचारियों की हड़ताल: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया समर्थनआगाज़ इंडिया का महादान: विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,थैलेसीमिया पीड़ितों को मिला जीवनदानमौत का अड्डा बन चुका मेडिकल कॉलेज अस्पताल – अधीक्षक गोपाल कंवर की नाकामी ने ली एक और माँ की जानखेत की बाड़ी में थैले में मिला नवजात, चींटियों और कीड़ों ने काटा…ग्रामीणों में मचा हड़कंपपति की मौत के दूसरे दिन पत्नी ने भी दम तोड़ दियाबस्तर दौरे पर सीएम साय: हवाई सर्वे के बाद राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा…पुजारी की हत्या का राजफाश एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान : आज लगाए जाएंगे4 लाख पौधे

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 1 अगस्त  को जिले में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं सवा 4 लाख पौधे लगाएंगी। यह महाअभियान जिला स्तर, ब्लॉक मुख्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, नगरीय निकाय सहित पूरे जिले में चलाया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में धान मंडी रोड बीएनएस स्कूल के पास, मोपका में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और वार्ड पार्षद विमला यादव मौजूद रहेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां एक साथ 1500 पौधे लगाए जाएंगे।

मां के सम्मान में पूरे जिले में पौधे लगाए जाएंगे। महिलाएं अपने घर के आंगन, बाड़ी और किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पौधे लगा सकती है। इस महाअभियान में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता हैै। पौधे लगाने के बाद सभी को https://onetree.digicardmaker.co.in  लिंक पर फोटो अपलोड करनी होगी। ब्लॉक मुख्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र मंे भी इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। मस्तुरी ब्लॉक के गांव लोढाबोर, बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मोहतरा में सघन पौधरोपण किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य जगहों पर भी यह महाअभियान चलाया जाएगा। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को फलदार, छायादार पौधों का वितरण किया गया है। इसके अलावा यदि महिलाएं स्वयं से भी कोई पौधे लगाना चाहती हैं तो वे भी लगा सकती हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के नागरिकों से इस महाअभियान में शामिल होकर मां के सम्मान में पौधे लगाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close