September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहादुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गयाओणम पर्व की धूम: कोरबा के टीपी नगर इंडियन कॉफी हाउस में मनाया गया भव्य उत्सवNHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से पहुंचा उनके गृह ग्राम

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में की थी मदद की अपील

 

जशपुरनगर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल पर जिले के कुदमुरा पतराटोली, तहसील बगीचा  निवासी मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया है। मुंबई में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में ट्रेन से गिरने पर उनकी मृत्यु हो गई थी। कुदमुरा पतराटोली के वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाले मृतक राम कुमार के परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आकर उनका  शव गृह ग्राम लाने में सहायता के लिए निवेदन किया था।

संवेदनशीलता से मिली मदद बनी संबल  : 

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए त्वरित पहल की और मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से लाने की कार्यवाही शुरू हो गई। आज सुबह लगभग सुबह साढ़े 4 बजे शव ट्रेन के माध्यम से झारसुगड़ा पहुंची। इसके बाद मुक्तांजली के माध्यम से उनका शव गृह ग्राम कुदमुरा पतराटोली लाया गया।

 

किसी परिजन की असमय मृत्यु परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक होती है, और वह भी जब ऐसी घटना घर से दूर घटित हो। ऐसी स्थिति में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके यह परिवार की पहली इच्छा होती है।  इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा की गई त्वरित और मानवीय पहल ने परिजनों को मानसिक संबल प्रदान किया।

मुख्यमंत्री हर दुःख में बने रहते हैं सहभागी  : 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता एक जनप्रतिनिधि की नहीं, बल्कि एक अभिभावक की भूमिका को दर्शाती है। प्रदेश का कोई भी नागरिक कठिनाई में हो, मुख्यमंत्री सदैव उसकी पीड़ा को महसूस कर सहयोग हेतु तत्पर रहते हैं। राम कुमार हरमा के परिजनों ने इस ऐसे कठिन समय में मदद के लिए  मुख्यमंत्री एवं कैंप कार्यालय के प्रति गहरा आभार जताया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close