August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से वृद्ध बृजेश को मिला नया जीवन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दोनो किडनी फेल होने के बाद निःशुल्क डायलिसिस का लाभ मिल रहा

उत्तर बस्तर कांकेर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जीवन के अंतिम पड़ाव में बुढ़ापे के साथ कई तरह के रोग सिर उठाने लगते हैं। ऐसे में लोगों को अपनी जिन्दगी बचाने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिले के नरहरपुर के निवासी 66 वर्षीय वृद्ध बृजेश दुबे को डायलिसिस के लिए अब तक 03 लाख 33 हजार 960 रूपए का लाभ मिल चुका है, जो उनके लिए बड़ा सहायक सिद्ध हुआ है।

नरहरपुर के वार्ड क्रमांक-12 में रहने वाले दुबे ने बताया कि उनकी दोनो किडनी वर्ष 2022 से फेल हो चुकी है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल जाकर प्रत्येक सप्ताह दो बार अनिवार्य रूप से डायलिसिस कराना पड़ता है। उन्होंने बताया कि चूंकि हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव के मरीज हैं इसलिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में जाकर डायलिसिस कराना पड़ रहा है। जिसका प्रति सेशन 2170 रूपए खर्च होता है। इस प्रकार हर सप्ताह 4340 रूपए के अलावा रायपुर आने-जाने में काफी खर्च हो जाता है। दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत उन्हें उपचार के लिए अब तक 03 लाख 33 हजार 960 रूपए की स्वीकृति मिल चुकी है। जो उम्र के इस पड़ाव में बहुत बड़ी राहत देने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस योजना से उनके जैसे अनेक जरूरतमंदों को नया जीवन मिल रहा है, जो किसी पुण्य कर्म से कम नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close