June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

अब SECL कर्मचारियों को पैसा ऐप पर मिलेगी वेतन संबंधी सारी जानकारी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा। एसईसीएल कर्मियों को अब अपने वेतन संबंधी जानकारी के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एसईसीएल प्रबंधन ने पैसा नामक मोबाइल ऐप बनाया है। जिसके जरिए सभी अधिकारी, कर्मचारियों का वेतन संबंधी जानकारी उपलब्ध रहेगा। एसईसीएल की वेबसाइट पर जाकर इस ऐप को क्लीक करते ही सारी जानकारी देखी जा सकेगी। एसईसीएल के निदेशक तकनीक बिलासपुर ने सभी क्षेत्र के एचओडी को पत्र जारी कर जानकारी दी है कि एसईसीएल के तकनीकी विभाग ने पैसा नामक एक ऐप बनाया है।
जिसमें सभी अधिकारी, कर्मचारियों के वेतन संबंधी जानकारी उपलब्ध रहेगी। एसईसीएल के विभागीय वेबसाइट में क्लीक करते ही इस ऐप के जरिए वेतन संबंधी कोई भी जानकारी ली जा सकती है। अधिकारी, कर्मचारियों को इस पैसा नामक एप को किसी भी एंड्रायड मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। उल्लेखनीय है कि एसईसीएल के कोरबा, दीपका, गेवरा, कुसमुंडा सहित अन्य कोयला खदानों में वर्तमान में एक हजार अधिकारी व 17 हजार कर्मचारी कार्यरत है।
लंबे समय से एसईसीएल कर्मचारियों की यह शिकायत रहती थी कि उन्हें वेतन संबंधी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती है। इसके पीछे तर्क यह दिया जाता था कि किसी कर्मचारी को पे-स्लिप मिल पाता है तो किसी को नहीं मिला पाता। प्रबंधन द्वारा जारी नए ऐप के बाद अब कर्मचारियों की समस्या समाप्त हो जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close