September 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा के 8 स्काउट्स, गाइड्स, रेंजर्स को मिला राष्ट्रपति पुरस्कारसांसद बृजमोहन के प्रयासों से हथबंद स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव बहालफर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट से नौकरी करने वाला नेत्र सहायक बर्खास्तपरिजनों से संपर्क में है बदमाश तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं आ रहे पकड़ मेंकरंट लगने से लाइनमैन की मौत बिजली लाइन ठीक करते समय हादसामंदिर के पुजारी की खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस को रंजिश का शकनक्सलियों के खुफिया डंप से बरामद हुई भारी मात्रा में सामग्री,हत्या के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित परिवार ने लगाई गुहारमहानदी जल विवाद सुलझाने को छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहलएग्रीस्टेक पोर्टल में 1 लाख 17 हजार 512 किसानों ने कराया कृषक पंजीयन
छत्तीसगढ़

ठण्ड का नया रिकॉर्ड : रायपुर में 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान,

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

27.11.22|छत्तीसगढ़ में इस साल ठंड नया रिकॉर्ड बना सकती है। इसके लक्षण नवम्बर बीतते-बीतते दिखने लगा है। राजधानी रायपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सयस तक कम है। मौसम विभाग के पिछले 10 साल के रिकॉर्ड में नवम्बर महीने में इतना कम तापमान कभी दर्ज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है, दिसम्बर के पहले सप्ताह से रात अधिक सर्द हो जाएगी।

रायपुर में नवम्बर के महीने में औसतन 15-16 डिग्री सेल्सियस सामान्य न्यूनतम तापमान होता है। अब से 139 साल पहले यानी साल 1883 में 22 नवम्बर को रायपुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। यह इस शहर का सर्वकालिक रिकॉर्ड है। पिछले 10 साल में सबसे अधिक ठंढी रात का रिकॉर्ड 13.3 डिग्री सेल्सियस का है। यह 18 नवम्बर 2012 को दर्ज हुआ था।

2013 में यह 13.5 डिग्री सेल्सियस और 2014 में 13.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ। उसके बाद के सालों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया। पिछले साल नवम्बर महीने में रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो 29 नवम्बर को रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा बताते हैं, रविवार को सुबह न्यूनतम तापमान को जो डाटा आया है वह नवम्बर महीने में पिछले 10 सालों में यह रायपुर का सबसे कम तापमान है। आगे भी न्यूनतम तापमान में गिरावट या कुछ अधिक होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर की ओर से सूखी और ठंडी हवाओं का आना जारी है। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के तापमान में गिरावट होती जा रही है। रविवार सुबह आए डाटा के मुताबिक कवर्धा का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले यह 6.6 डिग्री तक था। यह पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा है। चरम उत्तर और चरम दक्षिण के जिलों में काफी ठंड है। उत्तर में कोरिया का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और अंबिकापुर का 9 डिग्री सेल्सियस है। वहीं दक्षिण का कांकेर 9 डिग्री और दंतेवाड़ा 9.8 डिग्री सेल्सियस तक ठंडे हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close