September 6, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौतधमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा
छत्तीसगढ़

DRG जवान के भाई पर नक्सलियों ने किया जानलेवा हमला…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने DRG जवान के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। अज्ञात हमलावरों ने हिरोली गांव में जवान के भाई पर मंगलवार देर रात धारदार हथियार से हमला किया। घायल लक्ष्मण कुंजाम को किरंदुल अस्पताल से मेडिकल कालेज डिमरापाल रेफर किया गया है। वहीं एएसपी आरके बर्मन ने घटना की पुष्टी करते हुए कहा कि, घटना की जांच कर रहे हैं।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल लक्ष्मण कुंजाम का भाई देवा कुंजाम पुलिस में है। बताया जा रहा है कि, रात लगभग 8 बजे लक्षमण कुंजाम के घर के सामने अज्ञात लोग पहुँचे। लोगों ने युवक को देवा देवा कहकर आवाज लगाया। आवाज सुनते ही लक्ष्मण दरवाजा खोलकर बाहर निकला और अज्ञात हमलावरों ने लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने लाल सलाम जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close