February 15, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
पंडरिया की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर किया प्रहार : भावना बोहराजनता के विश्वास की जीत: वार्ड 26 ने अब्दुल रहमान को तीसरी बार जिताया!कोरबा नगर निगम चुनाव: वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान की बड़ी जीतबिलासपुर में ‘आप’ ने चौंकाया, नगर पालिका में पार्टी की जीतकोरबा नगर निगम चुनाव: वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान की बड़ी जीतभूपेश के गढ़ में खिला कमलचाय बेचने वाला बना रायगढ़ का महापौर, ओपी चौधरी ने दी बधाईनिकाय चुनाव: कुनकुरी में कांग्रेस की जीत, भाजपा का अधिकांश क्षेत्रों में दबदबालखन की चल रही आंधी, भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी निर्णयाक बढ़त की ओरसंजू देवी का दबदबा कायम,29 हजार वोटों से चल रही आगे
छत्तीसगढ़

नवोदय विद्यालय के छात्रों ने बाल संसद में दिखाई नेतृत्व क्षमता

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कवर्धा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़िया कला कबीरधाम में रविवार को बाल संसद का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के 24 छात्र और 23 छात्राओं ने भाग लेते हुए पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई और अपनी नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का प्रभावी प्रदर्शन किया। छात्रों ने बाल संसद के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, पर्यावरण और साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। इन विषयों पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करते हुए छात्रों ने अपने तार्किक दृष्टिकोण और समाज के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व समझाना था। बाल संसद ने छात्रों को संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों और समाजहित के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को समझने का व्यावहारिक अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम की सफलता में बाल संसद प्रभारी सामाजिक विज्ञान शिक्षक राकेश लखीवाल, जी.एल. चौधरी और विद्यालय के अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।  जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एन.के. लांजेवार के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जारी रखने और छात्रों को भविष्य में भी ऐसे अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बाल संसद ने छात्रों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जवाहर नवोदय विद्यालय उड़िया कला कबीरधाम में आयोजित बाल संसद का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराना था। इस कार्यक्रम ने छात्रों को संसदीय प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, पर्यावरण और साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों ने चर्चा कर अपने विचार साझा किए।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close