August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियानकोरबा में भू-माफिया का नया खेल! कूट रचना कर हड़प रहा है गैर-आदिवासी की जमीन, तीन FIR के बाद भी बेलगाम चेतन चौधरीकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चाकोरबा : महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मे सावन उत्सव की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्नपीएम मोदी कल करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किश्त का अंतरण
छत्तीसगढ़

कोरबा में श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल शुरू: कोयला खदानों में काम प्रभावित

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

Trade Union Strike In Korba कोरबा के एसईसीएल कोयला खदानों में बुधवार सुबह को देशव्यापी ट्रेड यूनियन हड़ताल का असर देखने को मिला. Korba SECL Coal Mines

 

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिले में श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल का असर कोरबा के एसईसीएल कोयला खदानों में देखने को मिला, जहां बुधवार को सभी मजदूर यूनियन हड़ताल में शामिल हुए।

इस हड़ताल के कारण खदानों में कोयला निकालने का कामकाज प्रभावित हुआ है। श्रमिक यूनियन के नेताओं ने बताया कि केंद्रीय श्रम संगठनों ने दिल्ली में संयुक्त कन्वेंशन कर औद्योगिक हड़ताल का ऐलान किया था। मजदूरों ने केंद्र सरकार की श्रम कानून को मजदूर विरोधी बताया है और देश के मेहनतकश कामगारों के अधिकारों को छीनने का आरोप लगाया है।

हड़ताल के दौरान ट्रेड यूनियन ने खदान क्षेत्र में जुलूस निकाला और सरकार के कथित मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ नारे लगाए। मजदूरों के हड़ताल को देखते हुए खदान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इस हड़ताल के कारण कोयला उत्पादन पर भी असर पड़ने की संभावना है। एसईसीएल के अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के कारण कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ है, लेकिन वे हड़ताल के समाधान के लिए बातचीत कर रहे हैं।

श्रमिक यूनियन के नेताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों के लिए लड़ते रहेंगे और सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर संभव कदम उठाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close