June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

नगर पालिका अध्यक्ष की कार अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

खैरागढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।   खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर शनिवार की सुबह खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष की कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से कार चालक सुनील सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल नगपुरा पुलिस को सूचना दी और काफी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर की भतीजी को रायपुर छोडऩे के लिए उनका निजी चालक सुनील सिंह (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी ग्राम सहसपुर, गुरुवार 23 मई को महिंद्रा वाहन क्रमांक सीजी 08 एवी 7935 से रायपुर गया था। रायपुर से लौटते समय कुम्हारी के पास भारी ट्रैफिक जाम में फंसने पर सुनील ने अध्यक्ष पति नंद चंद्राकर को फोन कर स्थिति से अवगत कराया, इस पर अध्यक्ष पति ने उसे जल्दबाजी न करने और आवश्यकता पडऩे पर गाड़ी वहीं रोकने की सलाह दी। जाम खुलने के बाद सुनील देर रात रायपुर से वापस खैरागढ़ के लिए रवाना हुआ। शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे, दुर्ग-खैरागढ़ मार्ग पर ग्राम सेवती के पास तेज रफ्तार के चलते वाहन चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि चालक सुनील सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि सुनील सिंह की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी. अचानक हुए इस हादसे से उनके परिजनों, खासकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close