August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नव मनोनीत राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. आर. रामचंद्र मेनन ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल सुश्री उइके ने हिंदी में तथा ईश्वर के नाम पर शपथ ली।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल सुश्री उइके को पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भूतपूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी एवं डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नन्दकुमार साय, रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे तथा राज्यपाल के सचिव सुरेन्द्र कुमार जायसवाल सहित अनेक विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, गणमान्य नागरिक और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने कार्यक्रम का संचालन किया। शपथ के उपरांत राज्यपाल सुश्री उइके को सशस्त्र बलों द्वारा सलामी दी गई। शपथ ग्रहण समारोह में सुश्री उइके के परिजन भी शामिल हुए।

Related Articles

Check Also
Close