March 12, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कुसमुंडा खदान में डीजल चोरी का खेल, फरार डकैत राजा खान का गिरोह सक्रियमहतारी वंदन योजना को लेकर विपक्ष ने महिला-बाल विकास मंत्री को घेरा…एसईसीएल कालीबाड़ी में तदर्थ समिति गठित, सौंपी गई चैत्र नवरात्रि दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन की जिम्मेदारीहोली पर सुरक्षा सख्त: थानों में 70 से ज्यादा बदमाशों की परेड…IMPACT : मंत्री लखन की मुश्किल बढ़ी ! भाजपा से किसने किया गद्दारी जांच करेंगे गौरीशंकर अग्रवाल, इधर लखन ने मिले नोटिस पर…विश्व हिंदू परिषद की नई कमान – अमरजीत सिंह बने कोरबा जिला अध्यक्ष, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोतएनकाउंटर में ढेर हुआ झारखण्ड का कुख्यात गैंगस्टर अमन सावहसदेव नदी में डूबे युवक का 6 दिन बाद मिला शवथाने में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, घायल हुए लोगहोटल कारोबारी, राईस मिलर और कांग्रेस नेताओं के घरों से लौटे ED अफसर
छत्तीसगढ़

प्रदेश में 124 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

23 लाख किसानों ने बेचा धान, अभी तक 25549 करोड़ रूपए का भुगतान

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 124 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। प्रदेश के 23 लाख किसानों ने धान बेच चुके हैं। अभी तक बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 25 हजार 549 करोड़ रूपए किसानों को भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 94 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, इसके एवज में 67 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close