September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
NHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्तकरमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास:करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहितकोरबा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद, लोगों को हो रही परेशानी,दूध-रोटी से लेकर कार-दवाओं तक, सब पर नया GST!गढ़ कलेवा में तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित, महिला स्व सहायता समूहों ने लिया भागप्रदेश की महिला नेटबॉल टीम ने अपने नाम किया कांस्य पदक
नेशनल

दिल्ली में मानसून की एंट्री, हिमाचल में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दिल्ली  (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  मानसून अपने सामान्य आगमन से कुछ दिन पहले आज यानी मंगलवार को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे दिन के लिए गरज के साथ बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काइमेट’ ने कहा कि दिल्ली में मानसून मंगलवार को दस्तक दे सकता है। इसने X पर कहा, “दिल्ली में 24 जून तक मानसून के आने की संभावना है।

उमस, पूर्वी हवाएं चलने और पारे में गिरावट के आसार हैं। आज हल्की बारिश हो सकती है, उसके बाद कल और सप्ताह के कुछ अन्य दिन भी भारी बारिश का अनुमान है।”

इस बीच बाकी राज्यों के लिए भी खुशखबरी आई है। आईएमडी ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थितियां अनुकूल हैं। आइए जानते हैं आज किस राज्य में मौसम कैसा रहेगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण पश्चिम मानसून के असर के चलते राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश का दौर जारी है। राज्य की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। IMD के अनुसार आज कोटा, भरतपुर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

इसके अनुसार, बंगाल की खाड़ी में आगामी दिनों में एक नया मौसमी तंत्र बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में 27 जून से फिर भारी बारिश होगी।

हिमाचल में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अगले 2 दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून ने शुक्रवार को राज्य में दस्तक दी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close