August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

मनरेगा में 40 लाख का घोटाला, SDO और तीन SI समेत सात निलंबित

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

राजनांदगांव । मनरेगा में स्टापडेम व डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण समेत अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर डोंगरगढ़ उपसंभाग के एसडीओ एम. घोरमारे, एसई निखिलेश गैरारे, गरिमा चौहान, अनुपम चंद्राकर, संभागीय लेखाधिकारी विजय कुमार कौशल, वरिष्ठ लेखा लिपिक राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव व सहायक ग्रेड तीन दीपक लाल हरिहारणो को निलंबित किया गया है।
वर्ष 2016-17 और 2017-18 में इस मामले में 12 सप्लायरों के काले कारनामे भी सामने आए हैं। इनके इशारे पर अफसरों और कर्मचारियों ने निविदा में तय रेट को बढ़ाकर सप्लायरों को फायदा पहुंचाया है। 40 लाख की हेराफेरी की गई है।
भू-जल संवर्धन के लिए जिला पंचायत राजनांदगांव ने मनरेगा के तहत 5.48 करोड़ की स्वीकृति दी थी। इसमें डोंगरगढ़ ब्लॉक के छह ग्राम पंचायतों छीपा, पलांदुर, डोड़की, सलटिकरी, ठाकुरटोला व कोलिहापुरी में 13 स्टापडेम निर्माण होना था। आरइएस ने मटेरियल सप्लाई की निविदा पूरी की।

Related Articles

Check Also
Close