August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

विधायक अटामी ने किया विकासखण्ड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का शुभारंभ

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दंतेवाड़ा । मुख्यमंत्री साय की पहल पर मेगा बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन पूरे बस्तर संभाग में किया जा रहा है। मेगा बस्तर ओलंपिक के द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं के खेलों के माध्यम से विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एक महत्वाकांक्षी प्रयास है।

इस क्रम में शनिवार को विकासखंड स्तरीय मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2024 का मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान अन्तर्गत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में विधायक चैतराम अटामी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य रामूराम नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयदयाल नागेश, नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीईओ जनपद पंकज कुमार अंगारे उपस्थित थे। विकासखण्ड स्तरीय मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 09 नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि इस मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग,तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल,कबड्डी,हॉकी,कराटे,बैडमिंटन, रस्सा खींच जैसे प्रतियोगिता खेली जायेगी। इसके पूर्व आगंतुक अतिथियों द्वारा बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close