August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियान
छत्तीसगढ़

मंत्री कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मदद करेंगे’

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

17.09.22| छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अभी लगभग 1 साल से अधिक समय है, लेकिन यहां सियासत चरम पर है। आए दिन भाजपा-कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर निशाना साधते हुए नजर आते हैं। आज एक बार फिर मंत्री कवासी लखमा ने ऐसा बयान दे दिया है कि पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गए हैं।

दरअसल मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मदद करेंगे। वे पार्टी में जिम्मेदारी नहीं मिलने से नाराज हैं। रमन, बृजमोहन अंदर ही अंदर कांग्रेस की मदद करेंगे, दोनों चुप नही बैठेंगे और कांग्रेस को आशीर्वाद देंगे। रमन सिंह बेटे को टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं।

वहीं, बृजमोहन भाजपा के चाणक्य हैं, लेकिन उन्हें जिम्मेदारी नहीं दी गई। वहीं, मंत्री लखमा के बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने करारा पलटवार करते हुए कहा कि लखमा का बयान प्रायोजित और हास्यप्रद है। कांग्रेस चिंता करें कितने लोग पार्टी छोड़ रहे है? 2023 चुनाव से पहले कई कांग्रेसी बीजेपी में आएंगे। कांग्रेस के खिलाफ असंतोष से बीजेपी जीतेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close