June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

शहीदों के बलिदान से युवाओं को मिलती है प्रेरणा : राज्यपाल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर चौथी बटालियन सीएएफ माना में वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि आज के दिन हम उन शहीद जवानों को याद करते हैं, जो अपने कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। आज का दिन हमें उन वीर जवानों की अप्रतिम शौर्य गाथा की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा के लिए अपना सब कुछ अर्पित कर दिया। उनके साहस और पराक्रम की गाथाएं, हमारे युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। ऐसे वीर सपूतों को जन्म देने वाले माता-पिता तथा उनके परिजनों को मैं प्रणाम करती हूं।
उइके ने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए, पुलिस के जवान हमेशा निष्ठापूर्वक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हमारे जवान अत्यंत सूझबूझ एवं साहस के साथ नक्सलियों का सामना करते हैं। हम हमेशा उनके प्रति ऋणी रहेंगे।
उनकी बदौलत ही हम सब खुशहाली और अमन चैन से रहते हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सुदूर अंचलों के लोगों में चेतना आई है और वे भी अन्य क्षेत्रों के निवासियों की तरह विकास चाहते हैं। विकास की रोशनी वहां तक पहुंच सके और वे देश की मुख्यधारा से जुड़ सकें, इसके लिए शासन द्वारा अनेक जनहितैषी योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है। हम नक्सली समस्या के समाधान के लिए गंभीर हैं। अल्प समय में ही प्रदेश में नक्सली वारदातों में काफी कमी आई है, जो कि हमारी सरकार के गंभीर प्रयासों का ही परिणाम है। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने कहा कि नक्सली गतिविधियों का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close