June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

पुलिस कैंप पर माओवादियों ने किया हमला, CAF के 2 जवान घायल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

23.06.22| जिले में बैलाडीला की पहाड़ी के नीचे खोले गए नए पुलिस कैंप पर माओवादियों ने हमला किया है। जंगल की तरफ से माओवादियों ने कैंप पर 15 BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे हैं। साथ ही अंधाधुंध फायरिंग भी की। नक्सलियों के इस हमले से CAF के 2 जवान और 2 महिला मजदूर घायल हो गईं। हालांकि, सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। एक महिला मजदूर को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दोनों जवान और दूसरी महिला मजदूर का कैंप में ही उपचार किया गया। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील इलाके हिरोली में हाल ही में पुलिस कैंप स्थापित किया गया है। बुधवार की रात माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नक्सलियों ने कैंप पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुई इस गोलीबारी के बाद जवानों ने फौरन मोर्चा संभाल लिया। नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 40 मिनट तक यहां रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। नक्सलियों की फायरिंग में CAF के आरक्षक सलीम लकड़ा के पीठ में और आरक्षक किशन सूर्यवंशी के दाहिने कान के पीछे गोली लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close