February 24, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
आर्य समाज के नाम का इस्तेमाल कर अवैध रूप से विवाह कराने वाले सस्थानों को हाईकोर्ट का नोटिसठगी का शिकार होते नंबर 1930 पर करें कॉलदो सड़क हादसे, 8 श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल; महाकुंभ से लौटरहे थेविधानसभा में रमन सिंह से मिले ओपी चौधरीसड़क हादसे में बाइक सवार की मौतBREAKING: महाकुंभ में महिलाओं के नहाते हुए का वीडियो बेचा..पुलिस ने 113 लोगों को किया चिन्हितमहा रुद्राभिषेक कि तैयारी पूर्ण शिवरात्रि के दिन निकलेगी भगवान शंकर कि बारातछत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज सेभिलाई इस्पात संंयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस ने तोड़ा सर्वकालिक रिकॉर्डविश्व के आधे से अधिक सनातन धर्मावलंबी लगा चुके है महाकुंभ में डुबकी : आदित्यनाथ
छत्तीसगढ़

मप्र. के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों को सराहा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article


सेंदरी आत्मानंद स्कूल में बच्चों का बढ़ाया मनोबल

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। श्री पटेल ने आज सेंदरी और रतनपुर का दौरा किया। स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उनके कार्यों की सराहना की। रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ओटी का उद्घाटन किया। इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी  रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल सबसे पहले सेंदरी के स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे।

उन्होंने दसवीं कक्षा के बच्चों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि देश के राष्ट्रपति कौन हैं। बच्चों द्वारा राष्ट्रपति के बारे में पूरी जानकारी देने पर खुशी जताई। उन्होंने बच्चों से एसएचजी के बारे में भी पूछा। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने कहा। बच्चों को राजभवन आने का न्योता भी दिया। इसके बाद उन्होंने समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि  आर्थिक गतिविधियों से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है। परिवार और समाज में उनका सम्मान बढ़ गया है। उन्होंने स्कूल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी जायजा लिया। यहां सिकल सेल, बीपी, शुगर जांच सहित अन्य जांच की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए लोगों से चर्चा की। मितानिनों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल परिसर में बादाम का पौधा लगाया।

 

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ऑपरेशन थिएटर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र को भी देखा। फिलहाल यहां 9 बच्चे भर्ती हैं। उन्होंने 1 साल के बच्चे वासु कुमार बैगा की माता से वासु के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार सोनपुरी से आए नन्हें बच्चे लोकेश कुमार यादव की माता से भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों के पोषण आहार के बारे में भी पूछा। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे श्री बलदाऊ प्रसाद, श्री शिव कुमार यादव सहित अन्य को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया। अब इन्हें 5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने अस्पताल में अन्य वार्डों को भी देखा। इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close