March 13, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सीडी कांड में CBI ने लगाई रिवीजन याचिका, पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ीं…राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएंतहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुकबालको की उन्नति से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलालमहिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
नेशनल

LOC पर भारी गोलाबारी में तीन ग्रामीणों की मौत, दो घायल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा शुक्रवार को भारी गोलाबारी की गई जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।
अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार के गोले तथा भारी गन से आम नागरिकों के इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय बलों ने इसका करारा जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि पुंछ जिले के सलोत्री में भारी गोलाबारी में, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। इलाके के कई घरों में गोले आकर गिरे।
उन्होंने कहा कि गोलाबारी में रूबाना कौसर (24), उनका बेटा फजान (5) और नौ महीने की बेटी शबनम की मौत हो गई। रूबाना का पति मोहम्मद यूनिस घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, पुंछ जिले के मनकोट इलाके में पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में नसीम अख्तर नाम की महिला घायल हो गई।
सलोत्री और मनकोट के अलावा पुंछ जिले के कृष्णाघाटी और बालाकोट इलाकों में भी गोलाबारी हुई।
यह लगातार आठवां दिन है जब पाकिस्तानी बलों ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास छह सेक्टरों में आम नागरिकों के इलाकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर की गई पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था।
पाकिस्तानी सेना ने पिछले एक सप्ताह में 60 से ज्यादा बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में पुंछ, राजौरी, जम्मू और बारामुला जिलों में 70 असैन्य और सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया जिसमें एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।
मौजूदा स्थिति के मद्देनजर अधिकारियों ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले शैक्षिक संस्थानों को अस्थायी तौर पर बंद करने का आदेश दिया है।
उन्होंने सीमा पर रहने वाले सभी निवासियों से अपने घरों के भीतर रहने के लिए कहा है।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close