August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियान
छत्तीसगढ़

अचानकमार टाइगर रिजर्व में तेंदुए का फंदा लगाकर शिकार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व में दिनदहाड़े फंदे लगाकर तेंदुए का शिकार किया गया। जाल में फंसने के बाद शिकारियों ने मारने के लिए भाले का इस्तेमाल किया। एक के बाद एक कई बार प्रहार किए गए। तेंदुए जोर-जोर से दहाड़ता रहा, लेकिन जंगल के रखवालों को उसकी गूंज सुनाई नहीं दी। विभाग आरोपितों को पकड़कर बेवजह वाहवाही लूट रहा है। घटना लोरमी बफर के कक्ष क्रमांक 404 की है। जहां तेंदुए का शव मिला था। जिसे देखते ही वन अमले के होश उड़ गए। हालांकि यह एरिया मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ का बार्डर कहलाता है। लेकिन घटना स्थल टाइगर रिजर्व के दायरे में आता है। जाल में यही बिछाया गया था।
शिकारियों ने अपराध को अंजाम देने से पहले इतना सब कुछ बड़ी आसानी से किया, लेकिन विभागीय अमले को इसकी भनक तक नहीं लगी। फंदा लगाने के बाद इसमें तेंदुआ फंस गया। इसके फंसते ही शिकारियों ने भाले से कई बार वार किए। शरीर के हर हिस्से में छेद किया गया। मौत से पहले तेंदुआ दहाड़ता रहा। इसे वन अमले नहीं सुना है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन यही कह रहा है, जबकि हकीकत यह है कि तैनात ही नहीं था।
अधिकारियों ने इस क्षेत्र का कभी दौरा किया हो, यह किसी याद भी नहीं। शिकार के बाद भले ही विभाग ने 17 आरोपितों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की हो, लेकिन घटना केवल लापरवाही की वजह से हुई है। विभाग की तत्परता ऐसी कि घटना के पांच दिन बाद जानकारी मिली। शिकार की यह घटना शनिवार की दोपहर 12 बजे हुई। इसकी खबर बुधवार को मिली।

Related Articles

Check Also
Close