June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
स्वच्छता दीदियों का ड्राईविंग लाईसेंस बनाने 02 जुलाई को सियान सदन में लगेगा शिविरकोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेका घोटाला : डॉ. गोपाल कंवर और लेखाधिकारी अशोक कुमार महिपाल की जोड़ी का कमाल, ठेकेदार मालामाल…भारतमाला घोटाला: निलंबित पटवारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं निर्दोष हूं’बलौदाबाजार में फैला डायरिया, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजाडिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकनवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव सायगद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत..अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
छत्तीसगढ़राजनीती

नेता प्रतिपक्ष ने कैबिनेट के अयोध्या दौरे पर ली चुटकी, पूछा: बेमौसम बेर कहां से लाये?..

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सदन में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोक-झोंक के बीच हंसी मजाक का भी दौर चलता है।

आज कुछ मुद्दों को लेकर सदन में तना-तानी भी रही। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कैबिनेट के अयोध्या यात्रा पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री को भेंट करने के लिए नारियल धोती लेकर आया हूं। उन्होंने आगे कहा कि, ऐसी चर्चा थी कि, मुख्यमंत्री शिवरीनारायण का बेर लेकर अयोध्या गए थे। लेकिन बड़ा सवाल तो ये है कि, अभी बेर का सीजन ही नहीं है, कहां का बेर लेकर गए थे? आप लोग अयोध्या होकर तो आ गए लेकिन राम वन गमन परिपथ का काम बंद कर दिया। महंत के शून्यकाल में बोलने पर विपक्ष ने सवाल उठाए। जिस पर चरणदास महंत ने आगे कहा कि, आप लोग बात को गलत दिशा में लेकर जाते हैं। इसलिए अयोध्या और बद्रीनाथ की सीट भी आप लोग हार गए।

उल्लेखनीय है कि, 13 जुलाई को सीएम देव साय अपने पूरी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या गए थे। यहां रामलला के दर्शन कर भगवान राम को बेर की पोटली अर्पित की थी। साथ ही छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना की। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि,  छत्तीसगढ़ मां कौशल्या की नगरी है। ननिहाल से प्रभु राम के चरणों में शबरी के बेर, जल, महुआ के फल सहित अन्य चीजें प्रसाद स्वरूप अर्पित किए हैं। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत कर भोजन प्रसाद कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close