August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

दीपावली-धान कटाई से पहले ही पलायन कर रहे मजदूर

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

महासमुंद। जिले में धान की कटाई जोर पकडने से पहले ही मजदूर पलायन करने लगे हैं। जिले में इस वक्त इंट भठ्ठा  दलाल सक्रिय हैं और गांवों में जा जाकर मजदूरों से संपर्क कर रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में दलालों व उनके एजेंटों मेट की सक्रिय गतिविधियों में भी तेजी देखने के लिए मिल रही है।

मालूम हो कि महासमुंद-ओडिशा जोंक नदी क्षेत्र के आसपास के दर्जनों छोटे-बड़े लेबर दलाल हर साल मजदूरों को लेकर दूसरे प्रदेशों में जाते हैं। हर साल यह सिलसिला दीपावली के बाद शुरू होता है लेकिन इस साल दीपावली और धान कटाई के पहले ही शुरू हो चुका है। ये मजदूर बारिश के समय वापस अपने गांवों को लौटते हैं। भठ्ठा सरदार पूरे साल खास कर वर्षांत ऋतु काल में ग्रामीण क्षेत्र से जरूरतमंद लोगों को एडवांस राशि देकर उनका यूपी भेजना तय कर देते हैं। और जैसे ही यूपी के ईंट भठ्ठा मालिकों से लेबर भेजने का इशारा मिलता है, मजदूरों की रवानगी शुरू हो जाती है।

इस बार सूचना मिली है कि ओडिशा के भठ्ठा  सरदार कार, जीप अथवा छोटे वाहनों से लेबर परिवार को निश्चित जगह एकत्र कर रात को उसमें बैठा कर रवाना कर रहे हैं। भट्टा सरदार ट्रेनों में मजदूरों को चढ़ाने, बीच में ट्रेन बदलने सहित रास्ते भर मजदूरों की टोह लेते रहते हैं।

बहरहाल महासमुंद के कोमाखान तथा ओडिशा बार्डर से बसों के माध्यम से मजदूरों को यूपी तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जबकि ट्रेनों से जाने वाले खरियार रोड, कोमाखान, बागबाहरा स्टेशन में देख जा रहे हैं। कोमाखान चौखड़ी से टेमरी, टेमरी के आसपास शाम को, रात में यूपी की बड़ी बसों में लेबरों का पलायन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close