August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियान
छत्तीसगढ़

कोरबा: प्रेमिका ने धोखा दिया, तो लगाई फांसी,परिजन बोले-लड़की और परिवार ने आत्महत्या के लिए उकसाया

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा 21 सितम्बर । जिले में एक युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अब सुसाइड का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वहीं, परिजनों ने लड़की और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दोनों ने चोरी चुपके शादी भी कर ली थी। मामला पाली थाना क्षेत्र के परसदा गांव का है।

 

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्थित मौहारी गांव निवासी शिवम जायसवाल (27) पाली के परसदा गांव में मामा के घर पर रहता था। 5 सितंबर 2024 को उसने दोस्तों के साथ रस्सी खरीदी। घर आकर फांसी का फंदा बनाया और दोस्तों को फोटो भेजा था।

 

तब उसका एक दोस्त घर आया और समझाइश देकर साथ में सो गया। इसी दौरान रात में उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब साथ में रुके दोस्त ने यह नजारा देखा, तो वहां भाग खड़ा हुआ। इसमें दोस्तों की भूमिका भी संदिग्ध है।

 

बताया जा रहा है कि, शिवम परसदा गांव में अपने मामा की हार्डवेयर की दुकान चलाता था। तभी गांव के ही किसी जायसवाल लड़की के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और वे एक-दूसरे से मिलने लगे।

 

पिछले डेढ साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी भी थी। शिवम ने अपने परिजन से शादी करने की बात भी कही थी। लेकिन उन्होंने अभी घर में बड़े भाई-बहन होने का हवाला दिया। बाद में शादी करने की बात कही।

 

परिजनों का आरोप है कि, लड़की और परिवार ने शिवम को आत्महत्या के लिए उकसाया। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मजबूर किया, इसलिए उसने फांसी लगाई है। पुलिस को उसके फोन की भी जांच करने की जरूरत है। परिजनों ने कहा कि, हम जल्द उनके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे। उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

 

शिवम ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें खुद की मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। लेकिन परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी के दबाव में आकर उसने सुसाइड नोट लिखा है। वो काफी होनहार लड़का था, बिना किसी दबाव के ऐसा कर ही नहीं सकता है।

 

इस मामले के विवेचक और पाली थाने के प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत का कहना है कि, प्रेम-प्रसंग में युवक ने सुसाइड किया है। उसके साथ मौजूद दोस्त से पूछताछ की गई है। परिजन अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में व्यस्थ थे। अब आकर शिकायत करेंगे, तो आगे कार्रवाई की जाएगी। लड़की का नाम आया है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close