September 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवालदुष्कर्म के आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को नहीं मिली जमानतरक्तदान एक महान और जीवनदायी कार्यदरिमा में 35 ग्रामीणों ने सीखा राजमिस्त्री एवं रानी मिस्त्री का हुनरअंबेडकर अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों को भी मिले वेतन वृद्धि का लाभ: NSUIस्मार्ट मीटर बना मुसीबत: 200 रुपए से अचानक 22 हजार का बिजली बिल…प्रोजेक्ट पाई पाई : एसबीआई चीफ मैनेजर ने दिए वित्तीय योजनाओं की जानकारीकारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री ने दिए कड़े निर्देशप्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों एवं कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण12 घंटे से शबरी नदी में फंसे व्यक्ति को भारतीय वायुसेना व जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकाला
नेशनल

कुशीनगर में लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश, जांच के आदेश

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कुशीनगर। उत्तरप्रदेश में कुशीनगर में सोमवार को एक लड़ाकू विमान गिर गया। विमान के गिरने से उसमें आग लग गई और देखते ही देखते विमान खाक में बदल गया।
जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने यहां बताया कि कुशीनगर जिले के हेतिमपुर में भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। विमान नियमित अभ्यास पर था। यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था।
जगुआर विमान ने गोरखपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही विमान का संपर्क एयरबेस से संपर्क टूट गया था। सुपर सोनिक विमान जगुआर उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर वायुसेना स्टेशन से सुबह उड़ान भरने के बाद भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान कुशीनगर में हेतिमपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हादसे में पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतर गया। यह विमान भारतीय वायुसेना में काफी समय से शामिल रहा है। विमान नीचे उड़ते हुए दुश्मनों पर हमला करने में सक्षम है। वायुसेना ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया है।
जगुआर दुश्मन के इलाकों में बमबारी करता है। यह लड़ाकू विमान दो इंजनों वाला है। यह विमान 1350 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इस लड़ाकू विमान को परमाणु हथियारों से लैस किया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close