August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवाना

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने 10 दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया दौरे के बाद 30 अगस्त को राजधानी रायपुर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री की वापसी पर भाजपा, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

स्वागत के लिए निकली बस
मुख्यमंत्री के राजधानी आगमन पर स्वागत करने के लिए जवाहर नगर मंडल की ओर से शनिवार को एक बस रवाना की गई। इसमें मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, MIC सदस्य पार्षद अवतार सिंह बागल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पांडे, पूर्व पार्षद श्रीमती भारती बागल, महामंत्री रमेश शर्मा, श्रीमती गीता रेड्डी, उपाध्यक्ष साजन श्रीवास, श्रीमती नीलू तलमले, श्रीमती संगीता जैन, पूनम सोनी, शंकर शर्मा, सूरज शर्मा, दिनेश शर्मा, मनोज विश्वकर्मा और प्रियंका साहू विशेष रूप से मौजूद थे।

निवेश और रोजगार पर फोकस
सीएम विष्णु देव साय ने अपनी विदेश यात्रा के उद्देश्य को साझा करते हुए कहा कि इसका मकसद छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश आकर्षित करना है। उन्होंने बताया कि निवेश से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। साथ ही, किसानों, श्रमिकों और स्थानीय उद्यमियों को भी इसका लाभ होगा।
खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश से हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा, तकनीकी हस्तांतरण से स्थानीय उद्योगों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी मजबूत होगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ की आर्थिक दिशा और औद्योगिक भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close