June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोकपद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोकसुदूर अंचल में वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, कूप कटाई और वन संसाधनों से ग्रामीणों को मिला नया सहाराकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीसा बंदियों का किया सम्मानहितग्राही 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कर लाटरी में भाग लेवेशादी का झांसा देकर किया रेप,अपराधी गिरफ्तारझोल्टू गिरफ्तार, आजाद चौक पुलिस ने इस अपराध में पकड़ा
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनकी वापसी पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने कहा, आपका पुनः स्वागत है, सुनीता विलियम्स!I इसरो ने कहा, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर एक विस्तारित मिशन के बाद आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह NASA, SpaceX और संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता का अद्भुत उदाहरण है, जिसे सुनीता ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से पूरा किया।

इसरों ने दी शुभकामनाएं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं अपने सहयहोगियों की ओर सुनीता विलियम्स को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं। उनका कार्य एक प्रेरणा है, जो भविष्य में अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की नीतियों को और भी मजबूत बनाएगा। इसरो ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में काम कर रहा है, इस दिशा में, तो हम अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close