August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

लाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डी.डी. नगर थाना की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी सुभाष तिवारी (34) को 4.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 45,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी सरोना स्थित नया सब्जी मंडी के पास खाली मैदान में गांजा बेचने की फिराक में था।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, निरीक्षक परेश पांडेय सहित पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। रायपुर पुलिस की यह कार्यवाही नशे के कारोबारियों के लिए सख्त संदेश है कि शहर में अवैध नशा कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close