August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
धमतरी में गौ-तस्करी करते सात आरोपी गिरफ्तार2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तारमंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजनफर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिशउपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित
छत्तीसगढ़

महिला गार्ड बुकिंग लॉबी का लोकार्पण

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष (सेक्रो) रेखा कौशल ने रायपुर मंडल के संयुक्त चालक दल एवं गार्ड बुकिंग लॉबी बीएमवाई के महिला विश्राम कक्ष का उद्घाटन किया। इसका लाभ इस लॉबी से जुड़े हुए सभी महिला कर्मियों लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला ऑफिस स्टॉफ को मिलेगा।
सेक्रो अध्यक्ष ने लॉबी प्रांगण में पौधारोपण किया। कैंटीन में खानपान की व्यवस्था की जांच एवं कैंटीन की साफ-सफाई देखी। परिसर में कार्यरत विभिन्ना महिला कर्मियों से मिलकर उनके कार्य तथा उससे संबंधित समस्याओं पर चर्चा की उन्हें प्रोत्साहित किया। इस कक्ष में महिला कर्मचारियों की निजता एवं विश्राम की पूर्ण पृथक व्यवस्था है। इससे कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण की अनुभूति होगी, उनका मनोबल बढ़ेगा।
मरीजों से की मुलाकात
अध्यक्ष सेक्रो व पदाधिकारियों ने चरोदा स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की एवं उनका हालचाल जाना। उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली, सभी मरीजों को बिस्किट, फल एवं टॉवेल प्रदान किए ।

Related Articles

Check Also
Close