June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

बालक छात्रावास में कलेक्टर ने बच्चों के साथ रात में रहकर किया भोजन, जानी शैक्षणिक गतिविधियां

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

सुबह ग्रामवासियों के साथ किया गया योगाभ्यास

जशपुरनगर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर जिले के दुलदुला विकास खंड के घनघोर घने जंगलों के बीच बसे गांव करडेगा में शुक्रवार को शासकीय बालक छात्रावास बच्चों के साथ में रात्रि में रूककर बच्चों की शिक्षा, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया साथ ही ग्रामवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने अगली सुबह शनिवार को ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर श्रमदान करके बाजार डांड़ की साफ सफाई की और ग्रामवासियों और बच्चों के साथ योग अभ्यास किया उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे शरीर में दिनभर फूर्ति बनी रहती है। कलेक्टर ने स्कूल मैदान में बच्चों के साथ बालीबाल, बैडमिंटन खेलकर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।

कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करडेगा का निरीक्षण किया और बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी। शिक्षकों की उपस्थिति बच्चों की नियमित उपस्थिति की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने स्कूल के भौतिक कक्ष, रसायन कक्ष, पुस्तकालय कक्ष ,खेल सामग्री की जानकारी ली। स्कूल के प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर ने बताया कि स्कूल में आस पास के लगभग 225 बच्चे पढ़ाई करते हैं। स्कूल में 14 शिक्षक है। उन्होंने नया भवन के लिए विघुत सुविधा और स्कूल में गणित, कृषि, संस्कृति, रसायन विज्ञान के शिक्षकों की मांग की शिक्षक ने बताया कि स्कूल के 143 बच्चों का अपार आई डी नहीं बन पाया है। इस अवसर पर एसडीएम नंदजी पाण्डेय जनपद पंचायत सीईओ और जनप्रतिनिधिगण और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close