June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

15 साल काम होता तो गाल जैसी चिकनी होती सड़कें – ताम्रध्वज साहू

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक ननकीराम कंवर ने कोरबा की सड़कों को लेकर सवाल किया। ननकीराम ने पूछा कि श्यांग से कुदमुरा की सड़क कब से बनना शुरू हुई और अब तक पूरा क्यों नहीं हुई। इस पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पिछले 15 साल के कार्यकाल के कारण भुगतना पड़ रहा है। 15 साल काम होता तो गाल जैसी चिकनी सड़कें होती।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश में सबसे खराब सड़कें कोरबा की हैं। चांपा से कोरबा सड़क भी खराब है, इसे जल्द ठीक कराएं। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अध्यक्ष जी को चांपा से कोरबा की सड़क की पूरी जानकारी है, लगता है रोज जाना होता है। इस पर सदन में जमकर ठहाका लगा।
विधायक अजीत जोगी ने भी कहा कि प्रदेश में सबसे खराब कोरबा लोकसभा की सड़कें हैं, जिसमें मेरी विधानसभा मरवाही भी आती है। विकास उपाध्याय ने कहा कि पिछली सरकार के मंत्री सिर्फ सोशल मीडिया पर सड़कें बनाते थे।
मंत्री ने कहा कि कोरबा की सड़कों की मरम्मत के लिए अलग-अलग समय में काम किया गया है। दीपावली के बाद प्रदेश की सड़कों के गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। अभी जहां चलने की स्थिति नहीं है, उन सड़कों की जानकारी विधायक देंगे तो अभी सुधरवाने का काम किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close