June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोकपद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोकसुदूर अंचल में वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, कूप कटाई और वन संसाधनों से ग्रामीणों को मिला नया सहाराकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीसा बंदियों का किया सम्मान
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा । फांसी में लटकी मिली महिला की लाश का पोस्टमार्टम करने के बाद मामला हत्या का निकला। पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति व देवर को गिरफ्तार किया है।

दोनों ने हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से महिला की लाश फांसी के फंदे में लटका दी थी।
मामला उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तरदा में मई माह में घटित हुई थी। यहां निवासरत राजू कुर्रे की पत्नी सुनीता की लाश घर में फांदी के फंदे में लटके हुए मिली थी।

सूचना के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, तो पुलिस चौक पड़ी। एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है। विवेचना के बाद पुलिस ने सुनीता के पति राजू कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
तब उसने बताया कि किसी बात हुए विवाद के बाद उसने अपने भाई मनोज कुर्रे के साथ सुनीता की गला दबा हत्या कर दिए। इसके बाद मामला छिपाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो सके। पुलिस ने बताया कि मृतका के स्वजनों से बयान लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुनीता की शादी को लगभग 11 साल हो चुके हैं और उसकी एक छह साल की बेटी और चार साल का बेटा भी है। बच्चे होने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close