August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
नेशनल

गृहमंत्री अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

विदिशा। मध्यप्रदेश की विदिशा जिले की भाजपा विधायक लीना जैन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विधायक स्वयं के नाम पर धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस सघन जांच में जुट गई है।
विधायक से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जिले के गंजबासौदा से भाजपा विधायक लीना जैन के कार्यालय पर दो दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हस्तलिखित एक पत्र पहुंचा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री शाह के गंजबासौदा आने पर उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। साथ ही विधायक जैन पर भी हमले की चेतावनी दी गई थी।
पत्र में गंजबासौदा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अस्पताल पर भी विस्फोट किए जाने की बात लिखी थी। इस पत्र के बारे में विधायक के कर्मचारियों ने फौरन पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने शिकायत मिलते ही कई स्थानों पर तलाशी ली। इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में चौकसी भी बढ़ा दी है। पुलिस ने अस्पताल और रेलवे स्टेशन परिसर पर भी तलाशी अभियान चलाया।

Related Articles

Check Also
Close