June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
मनोरंजन

‘Hera Pheri 3’ and ‘Welcome 3’’ में ऐसे हुई अक्षय की एंट्री, परिणीति के साथ ‘मिशन रानीगंज’ का प्रमोशन करते दिखे ‘खिलाड़ी’

प्रमोशन करते दिखे ‘खिलाड़ी’

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी’ का खिताब रखने वाले एक्टर अक्षय कुमार से जुड़ी खबरें हमेशा सोशल मीडिया पर दौड़ती रहती हैं। अक्षय की पर्सनलिटी ही कुछ ऐसी है कि लोग उनसे खुद को कनेक्ट करते हैं। अक्षय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में शुमार किए जाते हैं। उनकी एक के बाद एक फिल्में रिलीज होती रहती हैं। कह सकते हैं कि अक्षय के फैन खुद को सबसे ज्यादा किस्मत वाला मान सकते हैं, जो लगातार उनका दीदार करते रहते हैं।

अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे ‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेलकम 3’ में नजर आएंगे। जल्द ही इनकी शूटिंग शुरू होने वाली है और अक्षय हमेशा की जैसे इनके लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो ‘हेरा फेरी 3’ में अभिनेता कार्तिक आर्यन, अक्षय को रिप्लेस करने वाले थे। ये बात जब अक्षय को पता चली तो उन्हें बहुत दुख हुआ। इसके बाद अक्षय ने ‘हेरा फेरी 3’ के साथ ही ‘वेलकम 3’ को प्रोड्यूस कर रहे निर्माता फिरोज नाडियाडवाला से मतभेद सुधारने का फैसला लिया। तब अक्षय को इन फिल्मों में कास्ट किया गया। कहा तो ये भी जा रहा है कि अक्षय ने ये रोल पाने के लिए अपनी फीस भी घटा दी।

6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय-परिणीति की ‘मिशन रानीगंज’ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इसी महीने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच वह अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ को प्रमोट करती दिखाई दीं। इनका वीडियो सामने आया है, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। ‘मिशन रानीगंज’ सत्य घटना पर आधारित है।

फिल्म में अक्षय-परिणीति लीड रोल में हैं। डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों स्टार पूजा एंटरटेनमेंट के ऑफिस पहुंचे थे। वे काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए। परी ने ब्लैक काफ्तान कुर्ता कैरी किया था। काफ्तान पर गोल्डन जरी वर्क था और इसे उन्होंने व्हाइट पैंट के साथ पेयर किया था। उन्होंने पोनी टेल और न्यूड मेकअप के साथ लुक पूरा किया था। दूसरी ओर, हाल ही 56वां जन्मदिन मनाने वाले अक्षय ने भी पूरा ब्लैक लुक कैरी किया था। अक्षय ने ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट स्नीकर्स पेयर किए थे। उन्होंने ब्लैक चश्मा लगा रखा था। वे काफी हैंडसम लग रहे थे। अक्षय-परिणीति इससे पहले ‘केसरी’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close