June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़

डेंगू की चपेट में 40 लोग, जगदलपुर शहर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

जगदलपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  मानसून अभी पूरी तरह से बरसा भी नहीं है और बस्तर में डेंगू का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। साल दर साल डेगू के संक्रमण के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं और कई लोगों की इसमें मौत भी हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग एवं नगरी प्रशासन इस पर लगाम लगाने में नाकाम रहा है। हैरानी की बात है कि जनवरी से अब तक 40 से अधिक डेंगू पॉजिटिव जगदलपुर शहर की एक लाख की आबादी के अंदर पाए गए हैं।

यह संक्रमण काफी तेजी से बढ़ भी रहा है। मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र के मरीज निकले, जिन वार्डों में साफ-सफाई और गंदगी के मामले ज्यादा हैं, वहां मरीजों में डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मरीजों को चिन्हांकित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड किट जांच टीम को तैनात किया है और शहर के 48 वार्डों में यह टीम सर्वे कर रही है, जिसमें कई घरों में लार्वा पाए जाने के मामले भी सामने आए हैं।

विभाग का दावा है कि, क्षेत्र को कॉन्टैमिनेट भी किया जा रहा है और जहां-जहां डेंगू के लारवा पाए जाने की संभावना है, उन जगहों को साफ कर मच्छरों के पनपना की संभावनाएं खत्म की जा रही है। साल 2022 में रिकॉर्ड 2041 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वर्ष 2023 में 68 वर्ष 2024 में अब तक 12 डेंगू के मरीज मिले 2025 की शुरुआती महीने में ही एक साथ 40 मरीज सामने आए हैं, जिससे डेंगू के आउटब्रेक का खतरा मंडराने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close