August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियान
छत्तीसगढ़नेशनलराजनीती

महंगाई पर ‘हल्ला बोल’ रैली 4 सितंबर को, छत्तीसगढ़ से हजारों नेता कार्यकर्ताओं के साथ होंगे शामिल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

19.08.22| आज दिल्ली में राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुए। आज देर रात तक सीएम बघेल दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। मिली जानकारी के अनुसार आज हुई बैठक में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार खिलाफ रणनीति पर चर्चा हुई। महंगाई के विरोध में कांग्रेस दिल्ली में महारैली निकालेगी इसके बाद राज्य और ब्लॉक स्तर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस दिल्ली में 4 सितंबर को रामलीला मैदान में ‘हल्ला बोल’ महारैली निकालेगी। इसमें लाखों की संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। छत्तीसगढ़ से हजारों नेता कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे। स्पेशल ट्रेन से सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी दिल्ली जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने बताया कि, कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि महंगाई पर ‘हल्ला बोल’ रैली 4 सितंबर को होगी। रैली को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। 22 अगस्त को हर राज्य, 25 अगस्त को हर ज़िले और 27 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर महंगाई पर हल्ला बोल दिल्ली चलो रैली की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close