August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

खेत में पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक यात्री बस के खेत में पलटने से छह से अधिक यात्री घायल हो गए। यह हादसा तोलमा से रायगढ़ जा रही सितारा ट्रेवल्स की बस के अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलने के कारण हुआ।

हादसा मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस खेत में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री सीट से उछलकर नीचे गिर पड़े।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से घायलों को तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस मौके पर, जांच जारी

तमनार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close