August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर – राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहाँ राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री हरिचंदन ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें भी पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार  राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव श्री दीपक अग्रवाल, नियंत्रक श्री संजय विश्वकर्मा सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्यपाल  हरिचंदन ने इस अवसर पर गांधी जी और शास्त्री जी के देश के प्रति अविस्मरणीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे। पूरा विश्व इस तथ्य पर अत्यंत आश्चर्यचकित हुआ कि गांधी जी ने अहिंसात्मक तरीके से ब्रिटिश शासन से भारत को मुक्ति दिलाई। गांधी जी ने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया जिससे शासक वर्ग की नींव हिलने लगी और अंत में वर्ष 1947 को भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। गांधी जी इसके अलावा समाज की कुरीतियों, अस्पृश्यता जातिवाद, लैंगिक असमानता आदि के खिलाफ थे। वे समाज सुधार पर भी बराबरी से ध्यान देते थे। यूनाईटेड नेशन ऑर्गेनाईजेशन ने गांधी जी के योगदान को याद करते हुए गांधी जंयती के दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

राज्यपाल ने कहा कि भारत के दूसरे प्रधान मंत्री  लाल बहादुर शास्त्री जी  अपने देश के प्रति अटूट समर्पण के व्यक्ति थे। प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल अनेक चुनौतियों से भरा था, लेकिन इस कठिन समय के दौरान उनके नेतृत्व ने राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी।

शास्त्री जी की विशेषताओं में से एक उनकी सादगी थी। वह एक साधारण जीवन जीते थे और अपनी मितव्ययिता के लिए जाने जाते थे। उनका आदर्श वाक्य, ‘जय जवान, जय किसान‘ सशस्त्र बलों और कृषि समुदाय दोनों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उदाहरण देता है।

शास्त्री जी के नेतृत्व का सबसे कठिन समय 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान था, संघर्ष के दौरान उनके नेतृत्व ने उन्हें पूरे देश का सम्मान और प्रशंसा दिलाई। हम सबको गांधीजी और शास्त्रीजी के योगदान को याद रखना चाहिए और उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close