September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौतधमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा
छत्तीसगढ़

सैनिक कल्याण की योजनाओं का करें बेहतर क्रियान्वयन : राज्यपाल डेका

सैनिक कल्याण बोर्ड की गतिविधियों से अवगत हुए राज्यपाल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से शहीदों के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने को निर्देश दिये हैं।

शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के गतिविधियों की जानकारी ली। सैनिक कल्याण संचालनालय के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों, परिजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केंद्र से लेकर राज्य एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यो से राज्यपाल को अवगत कराया। प्रतिवर्ष 7 दिसंबर फ्लैग डे मनाया जाता है। जिसमे सैनिक कल्याण हेतु फंड एकत्रित किया जाता है।

राज्यपाल ने कहा कि सैनिक कल्याण योजनाएं, सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई है, ताकि देश कीे सेवा के बाद पूर्व सैनिक और उनका परिवार तथा शहीदों के परिजन सम्मान पूर्वक जीवन जी सके। इसलिए इन योजनाओं व कार्यों का संचालन अच्छे से करें। इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close