March 13, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बालको के ‘उन्नति उत्सव’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मानहोली पर जुमे की नमाज के समय में बदलाव, छग वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसलाआमापाली गांव में अवैध बोर खुदाई, दो बोरवेल वाहन जब्तपंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता…CGPSC प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, 3737 अभ्यर्थी मेंस के लिए क्वालीफाईअंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों को अब लालटेन से मिली छुटकारारायपुर में कार सवार युवकों से करोड़ों की नगदी बरामद, हवाला का शक14 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंदभारतीय सेना में भर्ती की अधिसूचना जारीसतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फील्ड में सही तरीके से लागू करना है : संभागायुक्त
छत्तीसगढ़

गणेश उत्सव: गाजे-बाजे के साथ पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर  । विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी का आगमन शुक्रवार को हुआ। गाजे-बाजे के साथ शाम व देर रात तक पंडालों में बप्पा विराजे। स्वागत में भक्तों ने जमकर आतिशबाजी की। रंग-गुलाल उड़ाए। भक्तों के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी। गणपति बप्पा मोरया की गूंज चहूं ओर सुनाई दी। न्यायधानी में गणेश उत्सव की तैयारी शुक्रवार को पूरा हुआ। अब सभी को सात सितंबर की सुबह का इंतजार है। आगमन के बाद अब कल से बप्पा के दिव्य दर्शन होंगे। बच्चे हों या बड़े सभी ने अपने-अपने तरीके से बप्पा की पूजा-अर्चना में लीन रहेंगे। 11 दिनों तक भक्तिमय माहौल बना रहेगा।

श्री सुमुख गणेश में हुआ अभिषेकम

श्री सुमुख गणेश मंदिर रेलवे कंस्ट्रक्शन कालोनी में गणेश चतुर्थी का महोत्सव शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय आयोजन छह से आठ सितंबर तक चलेगा। प्रथम दिवस सुबह गणपति हवन हुआ। इसके बाद अभिषेकम, सहस्त्र नाम अर्चना, महादीप आराधना के साथ सुबह 9:30 बजे भक्तों ने दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। शाम को अभिषेकम, सहस्त्र नाम अर्चना, महादीप आराधना के बाद भोग वितरण हुआ। कल भी यही परंपरा से पूजा होगी।

श्री सिद्धिविनायक में उमड़ेगी भीड़

रतनपुर स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालू भक्त पहुंचेंगे। यहां हर साल चतुर्थी पर दूर-दूर से भक्त आते हैं। मान्यता है कि यहां पहुंचने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। यही कारण है कि सालभर से यहां भक्तों को इंतजार रहता है।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close