September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
धमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहादुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़

मैनपाट क्षेत्र के ढोंढागांव में मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटी सहित चार लोग बह गए

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

सरगुजा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मैनपाट क्षेत्र के ढोंढागांव में मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटी सहित चार लोग बह गए। हादसा उस वक्त हुआ जब ग्रामीण जंगल से मशरूम (पुटू) बीनकर नदी पार कर रहे थे।ग्रामीणों के अनुसार, पुटू बिनने जाते समय नदी में पानी घुटनों तक था, लेकिन लौटते समय जलस्तर तेजी से बढ़ गया और कमर से ऊपर बहने लगा। तेज बहाव में फंसे चार लोग सोमारी (45), उसकी बेटी अंकिता (8), बिनावती (30) और आरयस (3) बह गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी और स्वयं भी खोजबीन में जुट गए। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कलेक्टर व पुलिस अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। एसडीआरएफ, सीतापुर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम खोज अभियान चला रही है। अभी तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला। बता दें कि भारी बारिश के बीच गुरुवार दोपहर 1 बजे जशपुर कुनकुरी के ढोढ़ीबहार में ईब नदी के टापू पर मछली पकड़ रहे तीन लोग बाढ़ में फंस गए थे। इधर, जशपुर के नजदीक डूमरटोली एनिकट के पुल पर एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फंसा हुआ था। फंसे लोगों को बचाने के लिए पुलिस व नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close