August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

बारात जा रही पिकअप वाहन पलटने से चार की मौत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रेम नगर इलाके में महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 8 महिलाएं घायल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल सूरजपुर में चल रहा है। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल यह पूरा मामला प्रेम नगर इलाके के मुख्य मार्ग का है। जहां गांव की लगभग 30 महिलाएं एक पिकअप में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिवपुर गांव जा रही थीं। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर ही अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई। वाहन पलटने से 8 महिलाएं घायल हो गई हैं और एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल महिलाओं को तुरुत इलाज के लिए सूरजपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान तीन अन्य महिलाओं को भी मौत हो गई। इस तरह से कुल मिलाकर इस भीषण दुर्घटना में 4 महिलाओं ने अपनी जान गवां दी है। वहीं दो महिलाओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जिन्हें रायपुर रिफर किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा। साथ ही जिला चिकित्सालय के प्रबंधक को घायलों के लिए अच्छा इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया। फिलहाल दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन एक बात तो साफ है मालवाहक गाड़ी में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को ले जाना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल मौके पर प्रेम नगर पुलिस पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close