August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

दुर्ग : केयर टेकर व उसके एक सहयोगी को बंधक बनाकर पांच बच्चे फरार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दुर्ग । पुलगांव स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से रविवार रात पांच अपचारी बालक भोजन देने गए केयर टेकर व उसके एक सहयोगी को बंधक बनाकर भाग निकले, हालांकि सोमवार सुबह एक अपचारी बालक लौट आया। रविवार रात करीब आठ बजे केयर टेकर रविकांत अपने एक सहयोगी के साथ 15 अपचारी बालकों को भोजन देने पहुंचे थे। अपचारी बालकों ने उन्हें घेर लिया।
रविकांत को बंधक बनाने के बाद उनसे गेट की चाबी छीन ली और संप्रेक्षण गृह स्थित हाउस ऑफ सेफ्टी के पीछे की तरफ से भाग निकले। फरार बालकों में से तीन के खिलाफ हत्या, एक के खिलाफ चोरी और एक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज है। पुलगांव पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
यहां अपचारी बालकों के भागने व हंगामा करने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। घटना की पुष्टि करते हुए बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षर मनोज सिन्हा ने बताया कि अपचारी बालक पिछले हिस्से के अंधेरे का फायदा उठाकर भागे।
पूर्व में यहां के कर्मचारियों व सुरक्षा जवानों से मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए तीन शिफ्ट में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में आठ-आठ जवान होते हैं। प्रवेश द्वार पर नगर सैनिक तैनात रहते हैं। वर्तमान में बाल संप्रेक्षण गृह में 30 बच्चे हैं, जिनमें से चार फरार हैं।

Related Articles

Check Also
Close