September 6, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौतधमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा
नेशनल

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय , लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

नई दिल्ली/देहरादून, 27 जनवरी | कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए उनका कांग्रेस छोड़ना जरूरी था इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि भाजपा किशोर उपाध्याय को टिहरी से अपना उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस छोड़ने के कारण के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि उनके पार्टी छोड़ने की असली वजह तो कांग्रेस से ही पूछी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वो 45 साल से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और कभी भी किसी की आलोचना नहीं करते हैं लेकिन उत्तराखंड और देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा और राज्य के विकास के लिए ही उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। भाजपा में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कामकाज की भी जमकर तारीफ की।

किशोर उपाध्याय 1978 में कांग्रेस से जुड़े थे। कांग्रेस के टिकट पर ही वो 2002 और 2007 में टिहरी से विधायक चुने गए। 2014 में कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। पिछले काफी समय से उनके कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने की खबरें आ रही थी । लगातार आ रही इन खबरों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें 12 जनवरी को ही पार्टी के सारे पदों से हटाने की घोषणा कर दी थी और भाजपा में शामिल होने के एक दिन पहले 26 जनवरी को कांग्रेस ने उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निकाल भी दिया था। (आईएएनएस)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close