August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

रानीसागर में बाढ़ व आपदा से बचाव एवं मॉकड्रिल का आयोजन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नगर सेना बाढ़ बचाव दल के जवानों द्वारा वर्षाकाल को देखते हुए दिग्विजय कॉलेज के पास रानीसागर तालाब में बाढ़ व आपदा से बचाव एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं की टीम एवं बाढ़ आपदा की टीम द्वारा बाढ़ आपदा सामग्री, लाइफ जैकेट, रस्सी, बोट, ओबीएम मशीन उपकरणों की जांच करने के पश्चात मॉक एक्सरसाइज का अभ्यास किया गया। बाढ़ आपदा टीम द्वारा अभ्यास के दौरान आपदा सामग्री का संचालन एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा आपदा के समय स्वयं और दूसरों की जीवन रक्षा एवं सुरक्षित रहने  के संबंध में जानकारी दी गई। बचाव और पुनर्वास प्रयासों के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। जिला स्तरीय अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीम तथा बाढ़ आपदा की टीम, आपदा मित्र की टीम के द्वारा सयुंक्त रूप से मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। संयुक्त मॉक एक्सरसाइज में जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी  एके सिंह, नायब तहसीलदार  राकेश नागवंशी, नगर सेना बाढ़ आपदा प्रभारी  दिलीप साहू, फायर स्टेशन प्रभारी  नायक विमल दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close