June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बलरामपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रामानुजगंज के गोदरमना इलाके में सोमवार को एक पटाखा गोदाम में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई।

सरहदी क्षेत्र गोदरमना में स्थित इस पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे गोदाम में धुआं भर गया, जिसके चलते दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close