June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़

आरबीसी 6-4 के तहत 52 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

महासमुंद । कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 13 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 52 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम जोबा के मृतक लव कुमार साहू, ग्राम नांदगांव के मृतक जनकराम चेलक, बसना विकासखण्ड के ग्राम छिर्राबाहरा के मृतक परसराम सिदार और ग्राम उड़ेला की मृतिका ओनिका रात्रे, सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम केन्दूढार के मृतक नान्हू राम साहू एवं विकासखण्ड कोमाखान के ग्राम घोयनाबाहरा के मृतक समीर ठाकुर के निकटतम वारिसान के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सांप के काटने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम भीखापाली की मृतिका गौरी कोसरिया और तुषार कोसरिया एवं बसना विकासखण्ड के ग्राम रंगमटिया के मृतक सुदर्शन बरिहा तथा आग से जलने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम धनसुली की मृतिका जुगेश्वरी, ग्राम सिंघौरी के मृतक प्रभुलाल चेलक, विकासखण्ड कोमाखान के ग्राम कुसमी की मृतिका श्रीमती मुजू ठाकुर तथा गाज गिरने से मृत्यु होने पर बसना विकासखण्ड के ग्राम भंवरचुंवा के मृतक पुनेश यादव के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close