August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

प्रदेश की पहली महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

गरियाबंद  (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। गरियाबंद जिले के ग्राम परसदाजोशी की 21 वर्षीय बेटी फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में फामेश्वरी यादव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की पहली महिला अग्निवीर के रूप में चयन होने पर छत्तीसगढ़ एवं गरियाबंद जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रदेश की अन्य युवतियों को भी प्रेरणा देगी और उन्हें सेना व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का हौसला देगी। शासन बेटियों के सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा के हर कदम में उनके साथ है।

उल्लेखनीय है कि फिंगेश्वर विकासखण्ड के गांव परसदाजोशी की बेटी फामेश्वरी यादव ने 24 मार्च को प्रदेश के इतिहास में पहली महिला अग्निवीर बनने में अपना नाम दर्ज करा लिया है। फामेश्वरी ने बताया कि उन्हें शुरू से ही देश की सेवा करने का मन बना लिया था। इस जज्बा के साथ उन्होंने कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग के बल पर अग्निवीर की परीक्षा उत्तीर्ण की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close