June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़

जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का 4 और जिला पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 5 मार्च को

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रदेश में जनपद सदस्य 4 मार्च को अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनेंगे वहीं पांच मार्च को जिला पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। पंचायत विभाग ने सभी कलेक्टरों को इस आशय के पत्र जारी कर दिए हैं। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में हलचल शुरू हो गई है। प्रदेश के 149 जनपद और 33 जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव इन तारीखों में होंगे।

गुरुवार को सभी जनपद और जिला पंचायत सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की विधिवत सूचना दे दी जाएगी। डायरेक्टर पंचायत प्रियंका ऋषि महोबिया ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों में नवनिर्वाचित जनपद सदस्य अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। चार तारीख को चुनाव होगा और उसी दिन चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

सात तारीख को सभी जनपदों में प्रथम सम्मिलन होगा। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को चुनाव की सूचना गुरूवार को दे दी जाएगी। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पांच मार्च को होंगे और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। दस मार्च को नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदस्यों की पहली बैठक होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close