June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

एक साथ 6 गाय-बैलों की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप, लम्पी वायरस को लेकर जताई जा रही आशंका

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

26.09.22| गरियाबंद जिले के ग्राम लचकेरा में एक साथ कई गाय-बैलों की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सम्बंधित डाक्टरों की टीम लम्पी वायरस को लेकर आशंका जता रही है। दरअसल गरियाबंद के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम लचकेरा में अचानक मवेशियों की मौत हो जाने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक के बाद एक करीब 6 गायों की मौत से ग्रमीणों में हड़कंप मचा हुआ है। एक साथ इतनी सारी गायों की मौत की आखिर वजह क्या है ? इस प्रश्न का कारण जानने विभाग द्वारा जाँच की जा रही है, फिलहाल पशु चिकित्सक की टीम मौके पर मौजूद है। समन्धित विभाग जाँच में जुटी हुई है आशंका है की यह लम्पी वायरस है। लम्पी वायरस जानवरों में पायी जाने वाली एक जानलेवा बीमारी है। ये बीमारी दुधारू पशुओं में पाई जा रही है, मुख्य रूप से ये गायों में देखने को मिल रही है। इससे संक्रमित होने वाली गायों की हजारों की संख्या में मौत हो चुकी हैं। लम्पी वायरस से संक्रमित पशु के संपर्क में आने से ही अन्य स्वस्थ पशुओं को भी इससे संक्रमण हो जाता है। लम्पी वायरस को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने अधिसूचित बीमारी घोषित की है। इसका कोई पुख्ता इलाज अभी तक नहीं पाया गया है। हालांकि इसका इलाज सिर्फ लक्षणों के आधार पर ही किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close