June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
पांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजा
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा बीमार…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बिलासपुर जिले में महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 20 से अधिक लोग बीमार हैं और 4 लोगों की हालत गंभीर है। इन सभी का इलाज सिम्स में जारी है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि, गांव में चुनाव के दौरान जहरीली शराब बांटी गई, जिसे पीने से 7 लोगों की जान चली गई। यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के लोफन्दी में बुधवार को पहले एक की मौत हुई फिर दो लोगों की जान गई। बिमारी समझकर इन सभी का अंतिम संस्कार करवाया गया। इसके बाद शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान कई दिनों से महुआ शराब पीने की बात सामने आई। मरने वाले सभी एक ही गांव के थे।

सरपंच के भाई की भी हुई मौत

बताया जा रहा है कि, जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में सरपंच रामाधार सुनहले का भाई रामू सुनहले भी शामिल है। स्थानीय निवासी जैजै राम पटेल ने बताया कि, अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 से ज्यादा लोग बीमार हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close